फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Out of 158 NHM personnel, service expansion

158 एनएचएम कर्मियों का 31 मार्च 2020 तक हुआ सेवा विस्तार

Mon, 08 Jul 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Out of 158 NHM personnel, service expansion
फोटो
विज्ञापन

158 एनएचएम कर्मियों का हुआ सेवा विस्तार
मांग को लेकर कर्मियों के समर्थकों ने सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन, नारेबाजी
दो कर्मचारियों पर जांच चलने के कारण अगस्त माह तक ही हुआ सेवा विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों और समर्थकों ने सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन और दबाव को देखते हुए आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को कर्मियों का सेवा विस्तार करना ही पड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के 158 कर्मचारियों का 31 मार्च 2020 तक सेवा विस्तार किया, जबकि किन्हीं कारणों से दो कर्मचारियों का अगस्त माह तक ही सेवा विस्तार हुआ है।

तीन जुलाई से एनएचएम कर्मी सीएमओ कार्यालय परिसर में सेवा-विस्तार के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को आंदोलनरत कर्मियों के समर्थन में व्यापार संघ और छात्र संघ से जुड़े व्यापारी और छात्र नेता भी सीएमओ कार्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी ने कर्मचारियों को शीघ्र सेवा विस्तार करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने लिखित आश्वासन के बाद ही धरना स्थगित करने का ऐलान किया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम में कार्यरत 158 कर्मियों का 31 मार्च 2020 तक सेवा विस्तार कर लिया। जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ अभद्रता करने के आरोपी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक हर सिंह रावत और ग्रामीण स्वच्छता समिति की धनराशि में वसूली की शिकायत मिलने पर जिला आशा समन्वयक कुंती रावत की जांच होने तक आठ अगस्त तक ही सेवा विस्तार किया गया। हालांकि एनएचएम कर्मचारी इन दोनों कर्मचारियों की सेवा बहाली के लिए देर शाम तक भी स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बनाए हुए थे। सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी ने कहा कि दो कर्मचारियों के मामले में जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed