फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   order of cancel mela

मेला निरस्तीकरण का मिला लिखित आदेश

Wed, 09 Dec 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 09 Dec 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन

गोपीनाथ मैदान में अनियोजित ट्रेड फेयर और मेला लगाने के विरोध में दूसरे दिन गोपेश्वर बाजार दोपहर तक बंद रहा। दोपहर बाद व्यापार मंडल का विरोध थम गया।

विज्ञापन


मामले में बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने मेले के आयोजन को निरस्त कर दिया है। मेला निरस्त होने के जिला प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद व्यापारियों ने नगर में मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


मेले निरस्त करने की मांग पर व्यापारियों ने बुधवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर विकास भवन पहुंचे। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रभारी जिलाधिकारी संजय कुमार को फोन कर व्यापारियों की मांग का समर्थन कर मेला निरस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी ने व्यापारियों को लिखित आश्वासन दिया कि मेले को निरस्त कर दिया जाएगा, जिसके बाद अपराह्न दो बजे व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोल दिए।

 इस मौके पर व्यापार संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र लिंगवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, अंकोला पुरोहित, आयुष चौहान, हेम दरमोड़ा, प्रदीप तिवाड़ी और मंसूर अली आदि मौजूद थे।


मनोरंजन कर अधिकारी का पुतला फूंका
चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार भी बुधवार को बंद रहा। यहां व्यापारियों ने मनोरंजन कर अधिकारी का पुतला फूंक कर मेले का विरोध किया। कहा गया कि बाहर से आ रहे मेलों को नगर में नहीं लगाने दिया जाएगा।

 इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद गोस्वामी, सुरेंद्र कुंवर, पवन राठौर, संजय रावत, फरीद अहमद, लईक अहमद, ताजबर सिंह, देवेंद्र सिंह और अनूप अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed