चमोली में मैक्स सूमो का संचालन आज रहेगा बंद
सार
अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड बंद को लेकर रविवार दो अक्तूबर को गोपीनाथ टैक्सी यूनियन अपने सभी वाहनों का संचालन बंद रखेगा। यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव धनपति बिष्ट ने बताया कि समस्त रोटेशन संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर और पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में सभी टैक्सियों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन