फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opening of High Court bench in Garhwal division will provide convenience to the people

Chamoli News: ‘गढ़वाल मंडल में हाईकोर्ट की बेंच खुलने से लोगों को होगी सहूलियत’

Fri, 10 May 2024 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 10 May 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Opening of High Court bench in Garhwal division will provide convenience to the people
वकीलों ने ऋषिकेश में हाईकोर्ट की अतिरिक्त बेंच खुलने का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/उत्तरकाशी। हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश में खोलने को लेकर मुख्य न्यायाधीश की पहल का चमोली जिले के अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। कहा कि गढ़वाल मंडल में हाईकोर्ट की बेंच खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। न्यायालय ने खुद इसकी पहल की है जो स्वागत योग्य है।
बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी और अधिवक्ता मोहन पंत ने कहा कि चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग पौड़ी जैसे जिलों के लिए नैनीताल बहुत दूर पड़ता है। इसलिए गढ़वाल मंडल में हाईकोर्ट की बेंच खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। वहीं बार एसोसिएशन चमोली के अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने कहा कि बेंच खोलने के समर्थन में एक प्रस्ताव हाईकोर्ट को भेज दिया गया है। इसके अलावा अधिवक्ता कुलदीप बर्त्वाल, किशन सिंह फरस्वाण, ज्ञानेंद्र खंतवाल, दिलबर फरस्वाण आदि ने भी हाईकोर्ट बेंच को गढ़वाल मंडल में खोलने का समर्थन किया है।
विज्ञापन

वहीं उत्तरकाशी में भी जिला बार एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय की अतिरिक्त बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश में स्थापित करने के आदेश का स्वागत किया है। जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर उमेश कपूर, जयप्रकाश नौटियाल, अजीत रमोला, पदमदत्त जोशी, अरविंद चौहान, कौशल चौहान, जयकृष्ण बहुगुणा, आशीष सेमवाल, गोविंद चौहान, विमल और प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed