Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Only authorized baridaars will be allowed to handle the arrangements

Chamoli News: अधिकृत बारीदारों को ही व्यवस्था संभालने की होगी अनुमति

Thu, 07 May 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 07 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Only authorized baridaars will be allowed to handle the arrangements
बदरीनाथ मंदिर परिसर में पूजा स्थलों पर बारीदार के बजाय अन्य व्यक्तियों की मौजूदगी पर बीकेटीसी सख्त
विज्ञापन

सीईओ ने अवैध रूप से व्यवस्था संभाल रहे लोगों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
डिमरी समुदाय के लोगों ने डीएम से की थी शिकायत, कहा-बारी फर्द के हिसाब से नहीं किया जा रहा वितरण
संंवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर डिमरी समुदाय में चल रहे विवाद के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सख्त रुख अपनाया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ मंदिर परिसर में केवल अधिकृत बारीदारों को ही व्यवस्था संभालने की अनुमति होगी। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की संस्तुति के आधार पर नियुक्त बारीदार ही संबंधित पूजा स्थलों और व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे। बीकेटीसी ने मंदिर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए औचक निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए हैं।

समिति के अनुसार बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह, नारद कुंड और अन्य देवस्थलों पर नियुक्त बारीदारों को परिचयपत्र के आधार पर बैठने की अनुमति दी जाती है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कुछ बारीदार अपनी जगह पर अवैध रूप से दूसरे व्यक्तियों को बैठा रहे हैं जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस मामले को लेकर डिमरी समुदाय के कुछ परिवारों ने विरोध दर्ज कराया है। अतुल डिमरी, राकेश चंद्र डिमरी और तारेंद्र प्रसाद डिमरी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कुछ परिवार नियमों के विरुद्ध लगातार मंदिर व्यवस्था में बने हुए हैं जबकि कई पात्र परिवारों की वर्षों से बारी नहीं आ पा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से बारी फर्द के अनुसार निष्पक्ष तरीके से बारी का वितरण नहीं किया जा रहा है। कुछ चहेते लोगों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है जिससे पात्र बारीदार अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन रांगड़ ने बदरीनाथ मंदिर के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान और मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को इस संबंध में निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पंचायत की संस्तुति के आधार पर अधिकृत किए गए बारीदारों को ही पूजा स्थलों में बैठने दिया जाए। अवैध रूप से व्यवस्था संभाल रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए मंदिर परिसर में समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed