फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Online studies started in schools, colleges

स्कूल, कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

Wed, 15 Apr 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Online studies started in schools, colleges
लॉकडाउन के दौरान भी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसको देखते हुए सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई। शिक्षकों ने स्कूलों में अभिभावकों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का व्हाट्सग्रुप बनाया है। साथ ही गूगल क्लास, वीडियो शेयरिंग, एसाइमेंट आदि माध्यमों से पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

गैरसैंण ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल मलेठी की शिक्षिका डा. पूजा नेगी और राजेंद्र नेगी ने बताया कि विद्यालय में अभी 20 छात्र-छात्राएं हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए अभिभावकों के फोन नंबर लेकर व्हाट्सएप ग्र्रुप बनाकर समय सारिणी दी गई है। अभिभावक संदीप मैखुरी, राजू नेगी, विपिन नेगी, जयंती देवी, संतोष कुमार, बीरेंद्र आदि ने कहा कि अन्य सरकारी स्कूलों में भी कार्ययोजना बनाकर पढ़ाई करवानी चाहिए।
विज्ञापन

पोखरी में महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक डा. मुकेश कुमार 28 मार्च से ही व्हाट्सएप से कक्षाएं ले रहे हैं। वहीं नई टिहरी के न्यू टिहरी इंटर नेशनल स्कूल पैन्यूला और दून किंडर गार्टन पब्लिक स्कूल बौराड़ी से लेकर शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। एनटीआईएस, डीकेजी स्कूल के निदेशक संजय जौली ने बताया कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। वहीं उत्तरकाशी महाविद्यालय में भी विज्ञान, कला और वाणिज्य विषयों के प्राध्यापक सोशल मीडिया, वेबसाइट आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषयों की पढ़ाई करा रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता गैरोला ने बताया कि 12 अप्रैल से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपने-अपने विषयों के प्राध्यापकों से संपर्क कर ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार में राजकीय महाविद्यालय सतपुली में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों को समन्वय स्थापित कर ऑन लाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed