फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One person died of fever in Bangaon

बणगांव में बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत

Thu, 13 May 2021 09:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
One person died of fever in Bangaon
ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बणगांव में दो सप्ताह से कई लोग बुखार से पीड़ित हैं और बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। इसके बाद कर्णप्रयाग की कनिष्ठ उपप्रमुख अनीता सेमवाल ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर इस संबंध में अवगत कराया और क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजने की मांग की।
विज्ञापन

अनीता सेमवाल ने कहा कि बणगांव में दो सप्ताह से कई लोग बुखार से पीड़ित हैं लेकिन गांव के पास कोई अस्पताल न होने से वह अपना उपचार भी नहीं करा पा रहे हैं। खुद ही मेडिकल स्टोर से दवाइयां ले कर खा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, थराली तहसील के गांवों में एक सप्ताह से कई लोग वायरल से पीड़ित हैं। उन्होंने जुकाम के साथ ही गले में खराश, बुखार और खांसी हो रही है। वहीं कुलसारी, ग्वालदम, चिडंगा, तलवाड़ी आदि क्षेत्रों में भी ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं। वहीं एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि बणगांव में ग्रामीणों को बुखार की शिकायत पर शुक्रवार को डाक्टरों की टीम भेज दी जाएगी। जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई वह बुजुर्ग थे और सामान्य मृत्यु थी। कोरोना संक्रमण से उनकी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed