फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   one person died in bike accident

बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Sun, 26 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
one person died in bike accident
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार रात को मायापुर में हुई बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार रात को सुशील चंद्र सती (46) पुत्र स्व. कन्हैया लाल, निवासी ग्राम पंचायत हाट (चमोली) बाइक से पीपलाकोटी से मायापुर की ओर आ रहा था। मायापुर बाजार से थोड़ी दूर एक आश्रम के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे मिट्टी के ढेर से टकराकर गिर गई, जिसमें सवार सुशील चंद्र सती छिटककर हाईवे पर आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चमोली कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने रात को ही शव कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पांव फिसलने से खाई में गिरा युवक
गोपेश्वर। पूजा में शामिल होने गया युवक चट्टानी रास्ते से गुजरते वक्त पांव फिसलने से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। रविवार को पुलिस ने खाई से शव रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चमोली थानाध्यक्ष विजय भारती ने बताया कि छिनका गांव का विपिन कुमार (26) पुत्र स्व. चेतु लाल शनिवार को देर शाम अन्य ग्रामीणों के साथ पूजा में शामिल होने समीप के ही खैनुरी गांव गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे चट्टानी रास्ते से गांव लौटते वक्त भीमछीड़ा तोक में विपिन का पांव फिसल गया और वह करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना चमोली पुलिस को दी। रात को ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण विपिन का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने रविवार को सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया और विपिन का शव खाई में पड़ा मिला। इस घटना से छिनका गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed