फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One day pensioner awareness camp was organized

Chamoli News: पेंशनर जागरूकता शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे पेंशनर्स

Sat, 19 Oct 2024 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
One day pensioner awareness camp was organized
डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कोषागार चमोली की ओर से एक दिवसीय पेंशनर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक पेंशनरों और अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पेंंशनरोंं ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के सभागार में आयोजित शिविर में पेंशनरों को ऑनलाइन एप के माध्यम से घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र भरने की जानकारी, आईएफएमएस के माध्यम से पेंशनर और उनके परिवार के सदस्यों की पेंशन की जानकारी, 01 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्ति के तहत पेंशन पुनर्निरीक्षण किए जाने, द्वितीय पारिवारिक पेंशन जैसे अविवाहित पुत्री, विधवा, तलाकशुदा पुत्री, दिव्यांगों की पेंशन की जानकारी सहित अन्य के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन




शिविर में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं कुछ शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग और कार्यालय को सूचित किया गया। मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव, उपकोषाधिकारी राधे ष्यामपाल, उपकोषाधिकारी देवाल महिलपाल सिंह गडिया, देवेन्द्र गौड़, आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मनोज मिश्रा ने बताया कि पेंशन जागरूकता शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में 80 लोगो ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जबकि 22 लोगों की खून की जांच की गई। इस मौके पर डॉ पिंटू सैनी, नेत्र शैलेश कुमारी, शैलेश नैनवाल, जगदीश सिंह, मयूर सिंह, संजीव शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed