फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officers who attended the meeting unprepared were reprimanded and their salaries will be deducted.

Chamoli News: बैठक में नहीं आने वाले अधिकारियों का कटेगा वेतन

Sat, 18 Oct 2025 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 18 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Officers who attended the meeting unprepared were reprimanded and their salaries will be deducted.
फोटो
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
जल संस्थान और डीपीआरओ के अधिकारी नहीं पहुंचे, बिना तैयारी के बैठक में आने पर लगाई फटकार
कहा-आउटसोर्स कर्मियों की सुविधा व सुरक्षा के मामले में लापरवाही न बरतें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद कमवाना ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों के बिना तैयारी बैठक में आने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहे जल संस्थान और डीपीआरओ के अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीडीओ को दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना ने मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला उठाना) की शून्य रिपोर्ट भेजने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि इसका सर्वे कर रिपोर्ट नियमित रूप से भेजें। सर्वे रिपोर्ट वास्तविकता के आधार पर बनाई जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों की सुविधा व सुरक्षा के मामले में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कर्मियों का बीमा करने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि सफाई कर्मी उच्च जोखिम वाला काम करते हैं, इसलिए पर्याप्त सुरक्षा व सुविधा दी जानी चाहिए। सभी निकायों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड, स्थायी कर्मियों के गोल्डन कार्ड बनाने, आउटसोर्स सफाई कर्मियों को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय का भुगतान एक माह में करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जयपाल सिंह टांक, राजीव पंवार, रोहित कुमार, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed