{"_id":"66c1fe329493da15fd00d788","slug":"nt-and-eo-reached-for-talks-agitators-did-not-agree-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-108217-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वार्ता के लिए पहुंचे एनटी और ईओ, नहीं माने आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वार्ता के लिए पहुंचे एनटी और ईओ, नहीं माने आंदोलनकारी
Sun, 18 Aug 2024 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
गौचर। पीएचसी का उच्चीकरण, नगर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को प्रशासन नायब तहसीलदार जीसी तिवाड़ीऔर नगर पालिका के ईओ जेपी उनियाल आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए धरना स्थल पहुंचे। कहा कि मांगों का ज्ञापन शासन को भेज दिया गया है लेकिन कार्यकर्ता मांगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। ऐसे में वार्ता विफल रही और कांग्रेस का धरना जारी रहा।
हवाई पट्टी के दोनों ओर काश्तकारों के लिए मार्ग निर्माण, नगर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति सहित 16 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार से रामलीला मैदान में क्रमिक धरना शुरू किया था। धरना देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, मनोज नेगी, एमएल राज, अर्जुन नेगी, ताजबर कनवासी, मदन लाल टमटा, शिवलाल भारती, गजपाल नेगी और भवानी लाल आदि शामिल थे। संवाद