फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now nine people got permission to go to Badrinath from Pandukeshwar

पांडुकेश्वर से अब नौ लोगों को बदरीनाथ जाने की मिली अनुमति

Wed, 13 May 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Now nine people got permission to go to Badrinath from Pandukeshwar
विरोध के बाद जोशीमठ तहसील प्रशासन ने पांडुकेश्वर गांव के पांच अन्य ग्रामीणों को भी बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

प्रशासन ने बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन पर पांडुकेश्वर से चार लोगों को ही धाम जाने की अनुमति दी थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों ने कहा था कि हक-हकूकधारियों को ही धाम जाने से रोका जा रहा है। बदरीनाथ के कम्दी थोक के अध्यक्ष जगदीश पंवार ने कहा कि धाम का गर्भग्रह, भोग मंडी और भंडार ग्रह उनके अधीन हैं। साथ ही कुबेर जी और उद्धव जी की पालकी के साथ नौ लोग कपाट खोलने के मौके पर बदरीनाथ जाते हैं, लेकिन इस बार सिर्फ चार लोगों को ही अनुमति दी गई है, जो गलत है। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि अन्य पांच ग्रामीणों को भी बदरीनाथ जाने की अनुमति दे दी गई है। अब पांडुकेश्वर से नौ लोग बदरीनाथ धाम जाएंगे।

बदरीनाथ के जयकारों में सामाजिक दूरी भूले भक्त
जोशीमठ। नृसिंह मंदिर में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी की रवानगी के दौरान सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं किया गया। मंदिर से जुड़े पुजारी व स्थानीय भक्तगण सामाजिक दूरी भूलकर भगवान बदरीनाथ के जयकारे लगाते रहे। उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि चुनिंदा लोगों को ही मंदिर परिसर में आने की अनुमति दी गई थी। सभी को सामाजिक दूरी बनाने और मास्क पहनने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed