Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News now fire broke out on Ramchada hill, forest wealth destroyed

Chamoli News: नौरख और भनेरपाणी के बाद अब रामचाड़ा पहाड़ी पर लगी आग, वन संपदा हुई नष्ट

Fri, 31 Jan 2025 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली) Updated Fri, 31 Jan 2025 07:38 PM IST
सार

29 जनवरी को नौरख गांव के जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई।

विज्ञापन
Chamoli News now fire broke out on Ramchada hill, forest wealth destroyed
पीपलकोटी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद 

विस्तार

बंड क्षेत्र के जंगलों में बार-बार आग लग रही है। नौरख और भनेरपाणी के जंगलों के बाद अब केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत रामचाड़ पहाड़ी पर आग लग गई। देर शाम तक भी आग लगी हुई थी। वहीं नौरख गांव के जंगलों में लगी आग दो दिन बाद और भनेरपाणी की आग वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दी। आग से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


29 जनवरी को नौरख गांव के जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। ग्रामीण और वन कर्मी आग बुझाने भी गए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि वे आग को काबू नहीं कर पाए।
विज्ञापन


Uttarakhand: ज्योतिर्मठ के लिए केंद्र सरकार ने नई कार्ययोजना मांगी, औली रोपवे की मरम्मत का काम भी होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी दिनभर क्षेत्र में आग लगी रही। इसके बाद भनेरपाणी के जंगलों में भी आग भड़क गई। यहां चट्टानी भाग होने के कारण वन कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतें आईं। शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ ही वन कर्मी फिर मौके पर पहुंचे।

कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न तीन बजे जंगलों की आग को बुझाया जा सका। दोनों जगहों की आग बुझने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे पीपलकोटी के ठीक सामने रामचाड़ा पहाड़ी पर आग लग गई। देर शाम तक भी यहां आग लगी रही। वन कर्मी हीरा लाल ने बताया कि आग को बुझाने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed