फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Notice to 18 shopkeepers in Joshimath and Badrinath

जोशीमठ और बदरीनाथ में 18 दुकानदारों को नोटिस

Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Notice to 18 shopkeepers in Joshimath and Badrinath
जोशीमठ में दुकानों का निरीक्षण करते खाद्य पूर्ति अधिकारी असलम खां। - फोटो : GOPESHWAR
फूड लाइसेंस के बिना खाद्य सामग्री बेच रहे 18 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिरही और जोशीमठ में बाहरी जनपदों से आए वाहनों से सेवईं और चाकलेट के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा और त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बदरीनाथ हाईवे के साथ ही जनपद के प्रमुख नगर क्षेत्रों में खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज रही है। टीम ने जोशीमठ में होटल, किराना और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। फूड लाइसेंस नहीं होने पर 13 दुकानदारों को नोटिस जारी कर 14 दिन में लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। बदरीनाथ धाम में फूड लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। धाम में कारोबारियों को कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खां ने बताया कि बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने पर छह माह की सजा व दो लाख तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed