{"_id":"23d8b4cb71f9f0bead7986b30213e70d","slug":"no-facility-in-ghase-ghati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेस घाटी में नहीं बिजली और पानी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेस घाटी में नहीं बिजली और पानी की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 22 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के घेस घाटी के ग्रामीणों की ओर से आयोजित बैठक में सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि घेेस, हीमनी, बलाण और पिनाऊ ग्राम पंचायतों में आज तक बिजली और पानी की सुविधा नहीं है। राजस्व गांव सरमला, डुलीगंधार, कोलनगरी और दानकोट के ग्रामीण चार किमी पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सीएम तथा डीएम को ज्ञापन भेजकर दस सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की।
कहा गया यदि एक माह में गांवों में बिजली, पानी, मोबाइल टावर, हिमनी में पोस्ट आफिस खोलने, घेस में चिकित्सालय खोलने, दियार तोली में भूस्खलन रोकने, हाईस्कूल बलाण में अध्यापकों की तैनाती करने तथा पिनाऊं और सरमता को मार्ग से नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण 25 जून से धरना और 6 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन में ग्राम प्रधान घेस नरेंद्र सिंह, बलाण के पुष्कर सिंह, हिमनी के हरकी देवी, पिनांऊ के खिमली देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।