{"_id":"67223765cd88fccaf803d687","slug":"nine-excellent-and-cluster-schools-will-be-built-in-chamoli-district-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108916-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली जिले में नौ उत्कृष्ट और कलस्टर विद्यालय बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली जिले में नौ उत्कृष्ट और कलस्टर विद्यालय बनेंगे
Wed, 30 Oct 2024 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 30 Oct 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम संदीप तिवारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
डीएम ने चयनित विद्यालयों की रिपोर्ट दोबारा तैयार करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय समिति की बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को विद्यालयों का चयन आपसी समन्वय से करने, विद्यालयों के चयन को लेकर तैयार रिपोर्ट में विसंगतियां मिलने पर इसे दोबारा तैयार करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में नौ कलस्टर और नौ उत्कृष्ट विद्यालय बनाए जाने हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने उत्कृष्ट व कलस्टर विद्यालयों में छात्रों के लिए परिवहन की व्यवस्था, भूमि का पंजीकरण, सी व डी श्रेणी के विद्यालयों की डीपीआर को लेकर चर्चा की। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि विद्यालयों को दान में मिली भूमि का पंजीकरण विद्यालय के नाम पर किया जाए। सीईओ को निर्देश दिए कि विद्यालयों का चयन शासनादेश के अनुरूप किया जाए। विद्यालयों को शिफ्ट करने में आने वाली दिक्कतें, छात्र संख्या, विद्यालय की सड़क से दूरी की पूरी जानकारी रिपोर्ट में समाहित करने और न्यूनतम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की जियो टैगिंग के भी निर्देश दिए। सीईओ धर्म सिंह ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में नौ उत्कृष्ट और नौ कलस्टर विद्यालय बनाए जाने हैं। उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए पांच किमी और कलस्टर विद्यालयों के लिए 15 किमी का दायरा निर्धारित किया गया है। बैठक में शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।