फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NHM personnel worked by tying a black band on the arm

एनएचएम कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया काम

Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
NHM personnel worked by tying a black band on the arm
कोविड 19 में कार्यरत समस्त एनएचएम कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन का लाभ देने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर जिले के एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। निर्णय लिया गया कि पांच व छह नवंबर को कार्यबहिष्कार और सात नवंबर से संपूर्ण कार्यबहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

घाट ब्लाक मुख्यालय पर डा. राहुल बिष्ट की अध्यक्षता में हुई एनएचएम कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों ने एनएचएम कर्मियों की वार्षिक पांच फीसदी वेतन वृद्धि करने, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्यरत ब्लाक स्तर की टीमों को यथावत रखने, ईपीएफ कटौती को पूर्व की भांति सुचारु रखने, विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रही नियुक्तियों पर रोक लगाने, आशा फैसिलेटर को नियत वेतनमान देने और कोविड 19 में कार्यरत सभी एनएचएम कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन का लाभ देने की मांग उठाई। इस मौके पर डा. नीरज नेगी, अनीता पंवार, अतुल गुसांई, प्रवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम नौटियाल, देवेश्वरी बिष्ट, विनीत कुमार, उदय सिंह रावत, नीरज डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed