फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Need to focus on basic amenities and employment of the public: Kishor

जनता की मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर ध्यान देने की जरूरत : किशोर

Thu, 18 Nov 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Need to focus on basic amenities and employment of the public: Kishor
राज्य बनने के 21 साल बाद भी रोजगार, शिक्षा, पलायन और स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई खास सुधार नहीं हो सका है। महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है। सरकारों को जनता की मूलभूत सुविधाओं और रोजगार देने पर विशेष ध्यान देना होगा। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पलायन के कारण कई गांव खाली हो गए हैं। सरकारों को राज्य के विकास के लिए जो प्रयास करने चाहिए थे वे नहीं हुए। कहा कि वनाधिकार, पुश्तैनी हक-हकूक और जंगलों पर राज्यवासियों का हक हो। राज्य में प्रत्येक परिवार को एक रसोई गैस सिलिंडर निशुल्क देकर प्रतिमाह निशुल्क भरवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, भुवन नौटियाल, ईश्वरी मैखुरी, राजेश नेगी, लखपत सगोई, मनमोहन पुंडीर, भगवान कंडवाल और अक्षत भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed