फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nautha Kauthig: Symbolic war of sticks

नौठा कौथिग : नहीं हुआ लाठी डंडों का प्रतीकात्मक युद्ध

Mon, 11 May 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Nautha Kauthig: Symbolic war of sticks
कोराना वायरस के संक्रमणकाल में नौठा कौथिग के तहत पहली बार लाठी डंडों का प्रतीकात्मक युद्ध नहीं हुआ। सिर्फ भगवान आदिबदरीनाथ को नए अनाज का भोग चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने भगवान की पूजा कर देशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

प्रत्येक साल बैसाख महीने के पांचवें सोमवार को नौठा कौथिग मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण 11 से 13 मई तक होने वाले मेले को स्थगित करना पड़ा। सोमवार को सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया गया और भगवान आदिबदरी नाथ की नौठा पूजा कर परंपरानुसार खेती के मालगुजार गुलाब सिंह पंवार ने नया अनाज चढ़ाया। परंपरा के अनुसार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विनोद नेगी ने उनको तलवार भेंट की। भगवान को नया अनाज अर्पित करने के बाद विश्व को कारोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कहा कि तहसील प्रशासन से केवल पांच लोगों को ही इस आयोजन में शामिल होने की अनुमति मिली थी। पहली बार बिना गाजे-बाजे व नौठा नृत्य के पूजा करनी पड़ी। इस मौके पर महासचिव गैंणा सिंह, नरेंद्र चाकर, नरेश बरमोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed