{"_id":"57cef0034f1c1bbe30318d96","slug":"nani-started-moving-goddess-diwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैणी देवी की दिवारा यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैणी देवी की दिवारा यात्रा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ के रैंस गांव में नागिनी माता की दयोरा यात्रा निकालते श्रद्वालु।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भव्य जलकलश यात्रा के साथ नैणी देवी की दिवारा यात्रा शुरू हो गई। मंगलवार को घट उद्भव के साथ यात्रा का आगाज हुआ। कड़ाकोट पट्टी के रैंस गांव मेें क्षेत्र के नौ गांवों की ओर से 40 वर्ष बाद नैणी देवी (नागिनी माता) की दिवारा यात्रा (ध्याणी मिलन) आयोजित की गई है।
विज्ञापन
सुबह पूजा अर्चना के बाद भूमियाल देवता जल कलश यात्रा के साथ रैंस गांव पहुंचे। जहां पर ध्याणियों ने देवता का स्वागत किया। इसके बाद नैणी देवी घट उद्भव स्थान पर विराजमान हुए। जहां पुजारी विशंबर सती और आचार्यों ने 40 वर्ष पूर्व भूमिगत किए गए घट (घड़े) को नैणी माता की डोली में रखा।
विज्ञापन
भूमियाल देवता की अगुवाई में नैणी देवी की डोली को मंदिर में लाया गया। नैणी माता सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल ने बताया कि विजया दशमी तक रैंस गांव में नैणी माता की पूजा की जाएगी। इसके बाद देवी 180 दिवसीय ध्याण यात्रा मिलन के लिए गांवों को प्रस्थान करेगी। इस मौके पर विधायक डा. जीतराम, प्रधान रजनी देवी, अवतार सिंह फर्स्वाण, वृज भूषण बुटोला, सुख देव सिंह भंडारी, सतेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन