फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nanda royal tableau unveiled, devotees immersed in the ocean of hymns

Chamoli News: नंदा राजजात की निकाली झांकी, भजनों के सागर में डूबे भक्त

Thu, 27 Feb 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 27 Feb 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Nanda royal tableau unveiled, devotees immersed in the ocean of hymns
नंदानगर में ​शिवरात्रि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

नंदानगर में आयोजित शिवरात्रि मेले का अंतिम दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के रहा नाम
मैत्यु मुलुक छोड़ी पैटण बैठिगे नंदा, ऊंचा कैलाश... समेत कई भजनों की दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी-

नंदानगर। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का अंतिम दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के नाम रहा। बच्चों ने जहां नंदा राजजात यात्रा की मनमोहक झांकी निकाली वहीं मैत्युं मुलुक छोड़ी पैटण बैठिगे नंदा, ऊंचा कैलाश... समेत कई भजनों की ऐसी बयार चली की भक्त झूमने लगे। वहीं, बैरासकुंड में भी दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का समापन हो गया।
नंदानगर में आयोजित मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रौतेला ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। मेले में स्कूली बच्चों ने मैत्युं मुलुक छोड़ी पैटण बैठिगे नंदा, ऊंचा कैलाश..., बमबमबम भोलेनाथ..., हाथ मां धरेली राधा... भजन समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं। मौसम खराब होने के बावजूद मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। मेले में हुए लोकनृत्य में ममंद बांजबगड़ प्रथम, तांगला द्वितीय व नंदानगर तृतीय रहा। शिक्षण संस्थाओं के प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम, एसजीआरआर द्वितीय व हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी नंदानगर तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में जीआईसी नंदानगर, हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी व जूहा स्कूल नंदानगर, सीनियर वर्ग में माध्यमिक विद्यालय सुंग ल्वाणी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नंदानगर व सरस्वती विद्य मंदिर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। मेले में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, देव सिंह नेगी, सचिव देवेंद्र फरस्वाण, नंदिता रावत, चरण सिंह, आलम राम, शिवलाल, गिरीश भारती, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। संचालन सुखवीर रौतेला ने किया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों और ममंद की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग
देवाल। टैक्सी पार्किंग पर हो रहे तीन दिवसीय देवाल कौथिग के दूसरे दिन स्कूली बच्चों और ममंद की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रंग जमाया। इस दौरान कैलाशु में रैंदा मेरा शंभु भोलनाथ... सहित अन्य प्रस्तुतियों पर लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ क्षेत्र के उद्यमी खिलाप सिंह बिष्ट ने किया। समारोह में इंटर कॉलेज मेलखेत, एसजीआरआर, शिशु मंदिर समेत कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कैलाश में रैंदा शंभु भोलेनाथ..., हिट स्याली कौथिग जौला..., ढोल बाजे दमाऊं बाजे... आदि की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बुधवार शाम को दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट ने किया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक दर्शन सिंह फस्र्वाण ने रंगारंग लोकगीतों की प्रस्तुति दी। मेलाध्यक्ष लखन रावत ने सरकार से इस प्राचीन मेले काे आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस मौके पर मेलाध्यक्ष लखन रावत, तेजपाल रावत, युवराज बसेड़ा, उमेश मिश्रा, कमल गड़िया, त्रिलोक बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, महाबीर बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, इंद्र राणा, आदि मौजूद रहे। वहीं देवाल कौथिग के अलावा बस स्टेशन पर शिव जागरण का आयोजन हुआ जिसमें लोक कलाकार जितेंद्र चौहान की टीम ने शिव जागरण की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, हरीश पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed