फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nagarasu's team reached the final after defeating Narayanbagad

Chamoli News: नारायणबगड़ को हराकर नगरासू की टीम फाइनल में पहुंची

Fri, 02 Feb 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 Feb 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Nagarasu's team reached the final after defeating Narayanbagad
खेल मैदान में 13वें राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। खेल मैदान में 13वें राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच नागसनी नगरासू और कंसोला नारायणबगड़ की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान नागसनी नगरासू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

न्यू स्टार क्रिकेट एसोसिएशन (एनएससीए) के सौजन्य से करीब एक माह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कंसोला की टीम ने टाॅस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 16.4 ओवर में 80 रन बनाए। जबकि टीम की ओर से मनोज ने 36 और शुभम ने 19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागसनी नगरासू की टीम ने महज 7.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज कर ली। नगरासू की टीम के बल्लेबाज दीपक नेगी ने 44 और हिमांशु ने 27 रन बनाए। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर एनएससीए अध्यक्ष पवन भंडारी, एई पीडब्ल्यूडी नरेंद्र कुमार, मोहित सती, अजय बिष्ट, संदीप बिष्ट, महावीर रावत, संजय सती, बीरेंद्र नेगी, आशीष नेगी, सूरज धरियाल और नवीन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed