फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Murder case registered in case of girl's death

युवती की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in case of girl's death
जंगल में युवती के मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को पटवारी चौकी में धरना दिया। युवती के पिता ने 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक युवती का शव जंगल में मिला था। उसके माथे पर चोट के निशान थे। शुक्रवार को युवती के पिता व कई अन्य लोगों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवारी चौकी देवाल में धरना दिया। पिता ने गांव के एक व्यक्ति पर बेटी के साथ दो साल से जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। कानूनगो एसएस नेगी ने बताया कि आरोपी ने युवती के भाई को मोबाइल पर कई मेसेज किए हैं। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनगो ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed