फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Much less work has paid

कम काम का कर दिया ज्यादा भुगतान

Mon, 18 Apr 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Mon, 18 Apr 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Much less work has paid
बैठक - फोटो : Amar Ujala

क्षेत्र पंचायत दशोली की त्रैमासिक बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित मुद्दे छाए रहे। सदन में सैकोट प्रधान रामलाल ने कहा कि मनरेगा के तहत गांव में एक लाख रुपये का कार्य करवाया गया, लेकिन उन्हें एक लाख बीस हजार रुपये का भुगतान किया गया, जिससे ब्लाक में मनरेगा में बड़े वित्तीय घोटाले का अंदेशा है।

विज्ञापन


इस पर खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह डंगवाल ने कहा कि तत्काल मामले की जांच की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी और प्रशासनिक सहायक दोषी पाए गए तो संबंधित अधिकारियों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


ब्लाक सभागार में सुबह 11 बजे ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। प्रमुख ने ग्राम पंचायतों को शीघ्र मनरेगा भुगतान करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री ने कम्यार-अगथला पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेमरू प्रधान रविंद्र नेगी और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल ने 14 दिन में मनरेगा कार्यों के भुगतान की मांग की। प्रधान किलोंडी विनीता देवी ने कहा कि गांव में बीपीएल सर्वेक्षण न होने से पात्र ग्रामीणों को बीपीएल का लाभ नहीं मिल रहा है।


क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अधिक समय तक एक ही क्षेत्र में सेवा दे रहे वीडीओ और प्रशासनिक सहायकों के स्थानांतरण की मांग की। सदस्य सुनील कोठियाल ने दशोली ब्लॉक के इंटर और हाईस्कूलों में एनसीसी जूनियर डिवीजन खुलवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed