फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MP laid foundation stone of Sharanachai-Trishula road

शरणाचाई-त्रिशूला सड़क का सांसद ने किया शिलान्यास

Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
MP laid foundation stone of Sharanachai-Trishula road
पोखरी/गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। ब्लाक के त्रिशुला क्षेत्र में शुक्रवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शरणाचाई-त्रिशूला सड़क का शिलान्यास किया। पीएमजीएसवाई की इस सड़क के बनने से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। इस दौरान सांसद ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करने में जुट जाएं। वह अपने क्षेत्र को विकास का रोल मॉडल बनाएं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। सांसद ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास की बात कही। इस दौरान क्षेत्र में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजकुमार, मयंक पंत, शरणाचाई की प्रधान अंशी देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोपेश्वर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बदरीनाथ वन प्रभाग की ओर से निर्मित प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। यह भवन विभाग की ओर से कैट प्लान के अंतर्गत बनाया गया है। यहां वन अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। साथ ही प्रयोगशाला में मिट्टी और पानी के बहाव का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed