फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Movement of affected families suspended in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में प्रभावित परिवारों का आंदोलन स्थगित

Fri, 18 Aug 2023 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 18 Aug 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Movement of affected families suspended in Badrinath
फोटो
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने उनकी मांगों को शासन स्तर पर रखने का दिया आश्वासन
अनशनकारी अशोक टोडरिया को जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ मास्टर प्लान महायोजना के तहत विस्थापन नीति स्पष्ट करने की मांग को लेकर चार दिनों से साकेत तिराहे पर आंदोलन कर रहे प्रभावित परिवारों ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। अपर जिलाधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनकी मांगों को शासन स्तर पर रखने और उन्हें मास्टर प्लान की नीतियों के बारे में बताया। इसके बाद एडीएम ने अनशनकारी अशोक टोडरिया को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया।

मास्टर प्लान संघर्ष समिति और व्यापार संघ की ओर से 14 अगस्त से बदरीनाथ के साकेत तिराहे पर अनशन शुरू किया गया। अशोक टोडरिया आमरण अनशन पर बैठे जबकि अन्य ने समर्थन दिया। बृहस्पतिवार देर शाम आठ बजे अनशन स्थल पर पहुंचे एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने आंदोलनकारियों की मांगों को सुना। उन्होंने मास्टर प्लान के तहत विस्थापन नीति के बारे में उन्हें बताया। कहा कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर रखा जाएगा। इस पर आंदोलनकारियों ने सहमति जताई और अनशन स्थगित कर दिया। इस मौके पर मास्टर प्लान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद रैवानी, महामंत्री संजय कोटियाल, उपाध्यक्ष दिनकर बाबुलकर, डिमरी पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी और व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed