फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Motor bridge reconstruction work started

मोटर पुल पुनर्निर्माण का काम शुरू

Sat, 09 Apr 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sat, 09 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन

आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मुख्य बाजार स्थित मोटर पुल के पुनर्निर्माण का काम शनिवार से भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू कर दिया है। कंपनी के प्रबंधक का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में स्थानीय स्तर से कोई अवरोध और विवाद नहीं हुआ तो 15 जून तक दीवार का निर्माण कर दिया जाएगा। उसके बाद वैली ब्रिज हटाकर मुख्य पुल तक कंक्रीट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आपदा में मोटर पुल का एक तरफ का हिस्सा बह गया था। तब पुल के बचे के पास वैली ब्रिज बनाकर यहां से लोगों की आवाजाही आसान कराई गई। लेकिन कुछ समय बाद वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने लगा।
विज्ञापन


दो अप्रैल को थराली के व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुल निर्माण और क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज हटाने को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने एडीबी को एक सप्ताह में कार्य शुरू करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन दबाव और तहसील प्रशासन की सख्ती के चलते एडीबी ने निर्माणदायी कंपनी को कार्य शुरू करने को कहा जिस पर कंपनी ने पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक आरएस पंवार ने बताया कि पुल से सटकर भवनों का निर्माण कार्य किया गया है।

ऐसे में पुल के आधार में सामग्री गिराने में बड़ी परेशानी होगी। इस कारण रात में ही निर्माण कार्य संभव होगा। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत का कहना है कि पहले पुल की मरम्मत जरूरी है।


यदि समय पर पुल की मरम्मत नहीं हुई तो पुल के खतरे के साथ-साथ थराली बाजार के अस्तित्व को खतरा हो जाएगा। एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल ने बताया कि कंपनी को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ कार्य में तेजी लाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed