{"_id":"64f1c9d89c1c593cf7027e09","slug":"mother-rajarajeshwaris-palanquin-will-go-on-badrinath-yatra-after-18-years-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1977-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 18 साल बाद बदरीनाथ यात्रा पर जाएगी मां राजराजेश्वरी की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 18 साल बाद बदरीनाथ यात्रा पर जाएगी मां राजराजेश्वरी की डोली
Fri, 01 Sep 2023 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 01 Sep 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। पोखरी ब्लॉक के कुमेड़ा गांव की देवी मां राजराजेश्वरी की डोली 18 साल बाद भगवान बदरीनाथ की यात्रा पर जाएगी। मंदिर समिति की ओर से इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी ने बताया कि तीन सितंबर को देवी की डोली भक्तों के दर्शनार्थ बाहर लाई जाएगी। सात सितंबर को डोली मंदिर से प्रस्थान करेगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए डोली 10 सितंबर को बदरीनाथ पहुंचेगी और भगवान बदरीविशाल के दर्शन व पूजा-अर्चना के बाद 11 सितंबर को वापसी होगी। 20 सितंबर को डोली अपने मूल मंदिर में विराजमान हो जाएगी। यात्रा में कुमेड़ा, सिनाऊं, उडामांडा, खाल, सरमोला, गडूना, करछूना, छंदोली, सूगी, बमोथ सहित अन्य गांव के लोग शिरकत करेंगे। संवाद