फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda's Lokjat Yatra will start from 22nd August

22 अगस्त से शुरू होगी मां नंदा की लोकजात यात्रा

Fri, 22 Jul 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda's Lokjat Yatra will start from 22nd August
सिद्धपीठ कुरुड़ से 22 अगस्त को मां नंदा की लोकजात यात्रा शुरू होगी। शुक्रवार को लोकजात कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया, जिसमें सुखवीर सिंह रौतेला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में आयोजित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए रवाना होंगी। तीन सितंबर को नंदा सप्तमी के दिन दशोली की डोली की बालपाटा और बधाण की डोली की वेदनी में विशेष पूजाएं होंगी। इस दौरान गठित मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा कृपाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, हर्षवर्द्धन बिष्ट को सचिव, राजेंद्र प्रसाद गौड़ को सहसचिव और विक्रम सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम प्रधान कुरुड़ रेखा देवी, पूर्व अध्यक्ष भागवत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव फरस्वाण और मोहन सिंह नेगी को संयोजक मंडल में रखा गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने कहा कि लोकजात यात्रा के मुख्य पड़ावों तक जाने वाले पैदल रास्ते, सड़क और पुलों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव सौंपा जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, अनिल बिष्ट, ल्वाणी प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह खत्री, मुंशी चंद्र गौड़, दिनेश प्रसाद गौड़, अशोक गौड़ और प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed