फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Most of the people in Chamoli district stayed in homes

चमोली जिले में अधिकांश लोग घरों में ही रहे

Tue, 24 Mar 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Most of the people in Chamoli district stayed in homes
चमोली जिले में मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से दस बजे तक दूध, सब्जी, मेडिकल और परचून की दुकानें खुलीं, लेकिन यहां लोगों की भीड़ रही। दस बजे के बाद पुलिस ने दुकानें जबरन बंद करवाई और बाजार में मौजूद लोगों को घर भिजवा दिया। बाजार में दिनभर पुलिस के वाहनों के सायरन बजते रहे। जोशीमठ में बाजार में घूम रहे कई युवाओं को पुलिस ने फटकार लगाकर घर भिजवाया। इसके बाद गोपेश्वर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

गोपेश्वर के साथ ही पोखरी, घाट, नंदप्रयाग और पीपलकोटी में दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन में छूट के दौरान पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल भरवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई। लॉकडाउन को लेकर डीएम स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में लोग अपने घरों के अंदर रहे। हालांकि सुबह रसोई गैस भरने के लिए बस स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखी गई, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद सड़कों, गलियों और मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर पुलिस कर्मियों का पहरा रहा। सिमली, लंगासू, नौली, बगोली, आदिबदरी, नौटी, नंदासैंण आदि कस्बों में भी लोग घरों में रहे। महिपाल, सुरेश, दिनेश, कमला, रामेश्वरी आदि का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हम सबको सामाजिक दूरी बनानी होगी। एसडीएम वैभव गुप्ता और एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा ने लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को कोई दिक्कत नहीं होगी। राशन का भंडार पूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवाल में भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह सात बजे से दस बजे तक आवश्यक वस्तुएं सब्जी, राशन आदि की दुकानें खुलीं। बैंकों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
गैरसैंण सहित मेहलचौरी, माईथान, नागचूलाखाल, पांडुवाखाल में भी लोग दिनभर घरों में रहे। घरेलू गैस की आपूर्ति होती रही। वहीं थराली सहित आसपास के सारे कस्बे लॉकडाउन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed