{"_id":"65dc6fd53c7595a1c3045e6d","slug":"more-than-six-thousand-tourists-took-the-chair-lift-ride-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104734-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छह हजार से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छह हजार से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से की सैर
Mon, 26 Feb 2024 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 26 Feb 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ। हिमक्रीड़ा स्थल औली में इस साल फरवरी माह में पर्यटक अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। औली में सिर्फ फरवरी माह में ही करीब छह हजार पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से सैर की। इससे निगम को करीब 30 लाख की आय प्राप्त हुई है।
इस साल दिसंबर और जनवरी माह में बर्फबारी नहीं होने से औली में पर्यटक अपेक्षाकृत कम पहुंचे थे। मगर फरवरी माह के शुरुआत में ही यहां जमकर बर्फबारी होने लगी और पूरे माह बीच-बीच में बर्फबारी होती रही। इससे पूरा औली बर्फ से लकदक बना हुआ है। बर्फबारी होने पर पर्यटकों ने भी औली का रुख किया। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के चेयर लिफ्ट प्रबंधक दिनेश भट्ट ने बताया कि फरवरी माह में चेयर लिफ्ट से औली का दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या करीब छह हजार हो गई है। इससे निगम को 30 लाख की आय प्राप्त हुई है। संवाद