फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   More than seven roads are unpaved, movement is difficult during rains

Chamoli News: सात से अधिक सड़कें कच्ची, बारिश में हो रही आवाजाही मुश्किल

Fri, 28 Feb 2025 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Feb 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
More than seven roads are unpaved, movement is difficult during rains
कर्णप्रयाग। ब्लॉक की सात से अधिक सड़कों को डामरीकरण का इंतजार है। दशकों से कच्ची पड़ी इन सड़कों पर हल्की बारिश में कीचड़ और दलदल हो जा रहा है जिससे सड़कों पर आवाजाही जोखिम भरी बनी है।
विज्ञापन

छह से अधिक गांवों को जोड़ने वाले जयकंडी-मैखुरा कच्चा मार्ग है जिससे ग्वाड़, धोल्याण, बणसोली और मैखुरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। वहीं आमसौड़-सेरागाड़, लंगासू-खेत-निवाड़ी-सिलंगी, कांचुला-डोंठला, सिलंगी-सैंज, डिम्मर-सुमल्टा, सिरण-ऐंड सहित कई सड़कें भी बरसात में दलदल बनी हैं। बणसोली के कैलाश खंडूड़ी, मैखुरा के आशाराम मैखुरी, सेरागाड़ के राकेश जुयाल, रमेश जोशी, सुमल्टा के सुशील खंडूड़ी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, महामंत्री महिपाल नेगी आदि ने कहा कि जल्द सड़कों के डामरीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि सभी सड़कों पर डामरीकरण के प्रस्ताव शासन में भेजे गए हैं। स्वीकृति के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed