फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   More than four thousand tourists, seven and a half lakh income

Chamoli News: चार हजार से अधिक पर्यटक, साढ़े सात लाख हुई आय

Wed, 02 Jul 2025 11:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
More than four thousand tourists, seven and a half lakh income
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। फूलों की घाटी खुले एक माह हो चुका है। इस एक माह में घाटी में करीब चार हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं जिससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को सात लाख 80 हजार से अधिक की आय हो चुकी है।

वहीं अब फूलों की घाटी का पीक सीजन शुरू हो रहा है, इस दौरान यहां सर्वाधिक पर्यटक पहुंचते हैं। फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोली गई। बुधवार को घाटी में 125 से अधिक पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन


बरसात होने के बावजूद पर्यटक अच्छी तादात में पहुंच रहे हैं। अभी तक यहां 4100 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं जिसमें 62 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। वहीं फूलों की घाटी का सबसे पीक सीजन जुलाई और अगस्त महीना होता है। इस दौरान घाटी में 350 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं जिसमें थमाप्सिस बरबाटा, फ्रिटीलेरिया, एनीमोन, कैल्था, पोटेंटिला, इनुला, ग्रंडिपलोर सहित अन्य फूल शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल घाटी में पर्यटक काफी तादात में पहुंच रहे हैं।

पिछले साल एक माह में 3745 पर्यटक पहुंचे थे, इस बार 30 जून तक 3898 पर्यटक पहुंचे। बुधवार को 125 से अधिक पर्यटक घाटी में गए। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से विभाग की आय में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed