फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   More than 60 disaster affected are still living in camps

Chamoli News: 60 से अधिक आपदा प्रभावित अभी रह रहे हैं शिविरों में

Wed, 14 Jun 2023 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
More than 60 disaster affected are still living in camps

विज्ञापन



85 परिवारों को वितरित हो चुका है 20 करोड़ का मुआवजा



नगर के आपदा प्रभावित 60 से अधिक परिवार अभी तक मुआवजा न मिलने से राहत शिविरों में रह रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से 85 परिवारों को करीब 20 करोड़ रुपये की राहत राशि दी जा चुकी है। जो भी परिवार जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है उन्हें तुरंत मुआवजा वितरित किया जा रहा है।


जनवरी माह में भू-धंसाव से नगर के 181 भवन असुरक्षित श्रेणी में आ गए थे जबकि 886 भवनों में दरारें आई थीं। असुरक्षित भवनों में रहने वाले परिवारों को प्रशासन ने राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया था। अभी तक कई परिवार शिविरों में रह रहे हैं। इनके लिए प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि आपदा प्रभावित 85 परिवारों को 20 करोड़ रुपये की राहत राशि दी जा चुकी है। शिविरों में रहने वाले करीब 60 परिवारों को यदि कोई होटल संचालक जबरदस्ती बाहर करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन प्रभावितों ने अभी तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं वह राहत शिविरों में रह रहे हैं। जिन मकानों का प्रभावितों को भुगतान हो चुका है वे किराए के भवनों में या अन्य जगहों पर रह रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed