{"_id":"67c193aacc95c7c212091754","slug":"more-than-50-villages-covered-with-snow-badrinath-highway-closed-at-many-places-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111025-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 50 से अधिक गांव ढके बर्फ से, कई जगह बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 50 से अधिक गांव ढके बर्फ से, कई जगह बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे
Fri, 28 Feb 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
दो दिन से लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी से पड़ रही कड़ाके की ठंड
बदरीनाथ, मलारी और ऊखीमठ हाईवे हुआ बंद, औली जा रहे वाहन बर्फ में फिसल रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। चमाेली जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ धाम में करीब दो फीट और हेमकुंड साहिब में तीन फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, गोरसों, औली, तपोवन के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 50 से अधिक गांव जहां बर्फ से ढक गए हैं। वहीं बर्फबारी से हाईवे कई जगह बंद हो गया है।
बुधवार को देर रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, सुतोल, कनोल, पेरी, घूनी, रामणी, तपोवन सहित 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। गांवों के पैदल रास्ते और खेतों में भी बर्फ जम जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश के चलते लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे। वहीं नीती घाटी के मलारी में रह रहे ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां दो फीट से अधिक ताजी बर्फ जम गई है। वाहन भी बर्फ से ढक गए हैं। वहीं बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है। मलारी हाईवे भी भापकुंड से आगे और चमोली-ऊखीमठ हाईवे कांचुलाखर्क से आगे बंद हो गया है। औली जा रहे वाहन बर्फ में फिसल रहे हैं। हाईवे खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। बदरीनाथ में अब पांच फीट से अधिक, हेमकुंड में सात फीट, माणा गांव में करीब सात फीट तक बर्फ है। संवाद
अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
गोपेश्वर। चमाेली जिले में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को सड़कों पर यातायात सुचारु करने और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों का सुधारीकरण कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
दो दिन से झींझी गांव की बिजली गुल
गोपेश्वर। निजमुला घाटी के झींझी गांव में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। लाइन में फाॅल्ट आने से बिजली गुल है जिससे ग्रामीणों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। ग्रामीण राजे सिंह का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों का खतरा भी बना हुआ है। बिजली न होने से लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। उन्होंने शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। संवाद
पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
गोपेश्वर। बर्फबारी के बीच औली में पर्यटकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि दो दिन से मौसम खराब होने के चलते पर्यटक ज्यादा संख्या में नहीं पहुंचे हैं। बर्फबारी से ज्योतिर्मठ-औली मार्ग पर भी फिसल की स्थिति बनी है जिससे पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है।