{"_id":"683070e0a96bec438507d284","slug":"mo-arham-performed-brilliantly-in-the-national-football-competition-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112579-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मो. अरहम ने फुटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मो. अरहम ने फुटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
Fri, 23 May 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 23 May 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। चमोली के मो. अरहम ने फुटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। उनकी टीम फुटबाल लीग के दूसरे चरण में क्वालीफाई कर गई। दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं इस समय तमिलनाडू में खेली जा रही हैं।
मो. अरहम के पिता व कोच तनवीर अहमद ने बताया कि अरहम उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में कक्षा आठवीं का छात्र है। अरहम के बेहतर खेल को देखते हुए उसे कार्बेट फुटबाल क्लब सब जूनियर की टीम में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) की ओर से सब जूनियर फुटबाल लीग आई का आयोजन स्पोर्ट्स एकेडमी रुद्रपुर में किया गया। उसके शानदार प्रदर्शन की बदौलत कार्बेट फुटबाल क्लब की टीम ने लीग के दूसरे चरण में क्वालीफाई किया। दूसरे चरण की प्रतियोगिता 14 मई से 26 मई तक तमिलनाडू में आयोजित की जा रही है। बताया कि अरहम डिफेंस (क्षेत्ररक्षण) खेलता है। संवाद