फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MNREGA workers demanded regularization

Chamoli News: मनरेगा कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग

Tue, 06 Aug 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Aug 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demanded regularization
देवाल। मनरेगा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर विधायक भूपाल राम टम्टा को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा संगठन के भूपेंद्र बिष्ट ने विधायक को बताया कि 17 वर्षों से मनरेगा कार्मिक मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शासकीय सेवाओं में 10 वर्ष पूर्ण कर चुके संविदा व दैनिक वेतन भोगी कार्मिक को नियमित करने के लिए आदेश किया गया। उसके बाद यह कार्रवाई शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने कार्मिकों को नियमित करने के लिए अपने स्तर से कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन



ठेकेदार संघ आज से तहसील में करेगा प्रदर्शन



देवाल। ठेकेदार संघ ने सिंचाई खंड थराली में स्थायी ईई की तैनाती व वर्तमान प्रभारी ईई के कार्यकाल की जांच की मांग की। ठेकेदार संघ ने विधायक भूपाल राम टम्टा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सिंचाई खंड थराली में विगत तीन साल से स्थायी ईई नहीं होने के कारण विकास की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान प्रभारी ईई की ओर से योजनाओं में वित्तीय अनियमितता की गई। ज्ञापन में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर सात अगस्त से तहसील कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन में लखन रावत, पुष्कर फस्वार्ण, महाबीर बिष्ट, गंगा सिंह, केडी कुनियाल, दिनेश, बलबीर सिंह, किशोर घुनियाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed