फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MLA SS Negi visited the disaster affected village Patharkata

विधायक एसएस नेगी ने किया आपदा ग्रस्त गांव पत्थरकटा का भ्रमण..

Thu, 08 Aug 2019 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
MLA SS Negi visited the disaster affected village Patharkata
छह अगस्त को मूसलाधार बारिश के दौरान पत्थरकटा में बादल फट गया था। तब से गांव में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। गांव की पेयजल लाइनें अभी तक दुरुस्त नहीं हुईं हैं और आवाजाही भी बंद पड़ी है। वहीं खेतों में मलबा भरा हुआ है। गांव में राशन की कमी हो गई है। बृहस्पतिवार को विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि प्रशासन की ओर से मौके का जायजा लेने के बावजूद अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दूरस्थ प्राकृतिक स्रोतों से पानी भर रहे हैं। तुलसी देवी, कला देवी, बलवंत सिंह ने कहा कि गोशाला ध्वस्त होने से लोगों को मवेशियों को खुलें में छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने गांव की पेयजल लाइन दुरुस्त करने, पुलिया निर्माण जल्द करने, खेतों का मुआवजा और गांव में राशन उपलब्ध कराने की मांग उठाई। विधायक एसएस नेगी ने कहा कि सिंचाई विभाग को सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए आगणन प्रस्तुत करने को कहा है। संबंधित विभागों को तत्काल पुलिया निर्माण के लिए निर्देश दे दिए हैं। इस मौके पर बीडीओ जगत सिंह, जल संस्थान, वन, सिंचाई, लोनिवि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिया बहने से ग्रामीण परेशान
देवाल। मूसलाधार बारिश से भौरियाबगड़ गांव के दो पुलिया बहने से ग्रामीणों से सामने आवाजाही का संकट हो गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द पुलिया बनाने की मांग की। कंचन बिष्ट, भीम सिंह, मदन राम, हरीश राम, पानीराम आदि ने कहा कि कालीगाड़ गदेरे में बनी आरसीसी पुलिया से स्कूल के बच्चों और कुंवरपाटा, गैर तथा रोल गांव के लोग आवाजाही करते हैं। पुलिया बहने से लोग जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। स्कूल के बच्चों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed