फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MLA honored 59 ASHA workers

विधायक ने 59 आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Tue, 09 Nov 2021 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
MLA honored 59 ASHA workers
राज्य स्थापना दिवस पर पोखरी में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पोखरी विकास खंड की 59 आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसद पंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, आनंद सिंह राणा, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह राणा, अवधेश रावत, संजय कुमेड़ी आदि मौजूद थे। इधर, राजकीय इंटर कॉलेज गौणा में विभिन्न कार्यक्रम हुए। क्विज में घुघुती टीम ने प्रथम, हिलांस व मोनाल टीम ने संयुक्त रुप से द्वितीय और चकोर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में रविंद्र सिंह प्रथम, धर्मेंद्र सिंह द्वितीय व मोहन तृतीय रहे, जबकि कविता में याचना, तीरथ सिंह व अर्चना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। संचालन शिक्षक प्रभात रावत ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राज्य आंदोलनकारी शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राजकीय इंटर कॉलेज माणा-घिंघराण में प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण के नेतृत्व में प्राविधिक कार्यकर्ता जितेंद्र लाल ने छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed