{"_id":"5856c3144f1c1bac60c05fbb","slug":"mla-fund-given-to-the-college-by-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से महाविद्यालय को दी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से महाविद्यालय को दी बस
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को अब आसानी से बस सुविधा मिल सकेगी। छात्र-छात्राओं की महाविद्यालय तक बस सेवा की मांग को लेकर विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने आवागमन के लिए करीब 18 लाख की बस विधायक निधि से उपलब्ध कराई है।
अब तक महाविद्यालय आने जाने के लिए छात्र-छात्राओं को करीब नौ किमी पैदल अथवा टैक्सियों में झूूलते हुए जाना पड़ता था। राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 550 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन महाविद्यालय नगर से नौ किमी दूर फरकंडे में बनाया गया है।
ऐसे में कई छात्र-छात्राओं को टैक्सियों पर झूलते हुए महाविद्यालय पहुंचना पड़ता है। यही नहीं जंगल का रास्ता होने के चलते यहां छात्राओं को आवागमन करने में भी दिक्कत होती थी। अब बस मिलने से छात्र-छात्राओं को इस मुसीबत से छुटकारा मिलेगा। विधायक डा. मैखुरी ने बताया कि महाविद्यालय के लिए बस दे दी गई है, जिसके संचालन का जिम्मा नगर पंचायत को दिया गया है।
विज्ञापन
इधर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने बताया कि जल्द एक कमेटी बनाकर बस संचालन का रूट और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। पंचायत का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाने का होगा। इधर स्थानीय लोगों ने बस सेवा मिलने पर विधायक डा. मैखुरी का आभार जताया है।