फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mini-stadium built in Mehlchaunri.

मेहलचौंरी में बनेगा मिनी स्टेडियम

Fri, 30 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गैरसैंण (कर्णप्रयाग)
ब्यूरो/ अमर उजाला, गैरसैंण (कर्णप्रयाग) Updated Fri, 30 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

सीएम हरीश रावत ने मेहलचौंरी में गैरसैंण के लिए बनी 47 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने भराड़ीसैंण में बनने वाले सचिवालय का शिलान्यास भी किया। 43 करोड़ 41 लाख से बनने वाले सचिवालय डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास भी हरीश रावत ने किया। इस दौरान सीएम ने मेहलचौंरी में मिनी स्टेडियम बनाने और गैरसैंण के रामलीला मैदान के सुंदरीकरण के लिए 20 लाख देने की बात कही।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएम हरीश रावत यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां सचिवालय का शिलान्यास सहित अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में विधानसभा के समीप करीब 32 सौ स्क्वायर मीटर में सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय लोगों और विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की मांग पर सीएम हरीश रावत ने मेहलचौंरी को मिनी स्टेडियम के साथ ही रामलीला मैदान के सुंदरीकरण किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग विकासखंड के लिए चार नई सड़कों की स्वीकृति भी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, एसडीएम स्मृता परमार, तहसीलदार सुशीला कोठियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी गोठ से चुराए बकरे, आरोप भी मुझ पर : सीएम
गैरसैंण।
मेहलचौंरी में जनसभा को संबाधित करते हुए सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सतत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में हरीश रावत ने कहा कि 18 मार्च को भाजपा ने मेरी गोठ से ही 10 बकरे (बागी विधायक) चुराए और आरोपी भी मुझ ही (हरीश रावत) पर लगा दिए।

हरीश रावत ने कहा कि केंद्र के इशारे पर सीबीआई जांच कर रही है। जबरन परेशान किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि गैरसैंण के विकास में सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने काम किया। इसके बाद अब हर पार्टी गैरसैंण का नाम लेना सीख गई है। गैरसैंण में ढांचागत सुविधाओं को विकसित करने के लिए अवस्थापना विकास निगम की स्थापना की गई है। जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों से गैरसैंण को जोड़ने के लिए बेहतर सड़कें और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि तीन साल पहले जब वह मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में 58 डिग्री कालेज थे, जो आज 115 हो गए। यही नहीं, प्रदेश शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए 8 नर्सिंग कालेज, 8 इंजीनियरिंग कालेज, 6 मेडिकल कालेज व 150 से अधिक आईटीआई संचालित की जा रही है। पेंशन लाभार्थियों की संख्या 7 लाख से अधिक हो चुकी है। कृषि सुधार के काम हो रहे हैं। दुग्ध उत्पादन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण सहित चारा विकास पर सरकार किसानों को बोनस दे रही है।


सीएम ने कहा कि आने वाले एक साल में प्रदेश के सभी गांवों का विद्युतीकरण, दो साल में हर गांव में सड़क और चार साल में 50 हजार उद्यमी बनाए जाएंगे। समारोह में विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, जीएमवीएन के उपाध्यक्ष सुरेश बिष्ट, गैरसैंण विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रमुख सुमति बिष्ट, मुकेश नेगी, भुवन नौटियाल, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरिकृष्ण भट्ट, ध्यान सिंह, बृजलाल शाह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed