Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mini-secretariat in Nauti to undergo renovation at a cost of eight lakh rupees

Chamoli News: नौटी में मिनी सचिवालय का आठ लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार

Thu, 05 Nov 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Nov 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Mini-secretariat in Nauti to undergo renovation at a cost of eight lakh rupees
फोटो-
विज्ञापन

- राजजात यात्रा मद से बदलेगी बदहाल भवन की सूरत, कर्णप्रयाग विकासखंड ने टेंडर प्रक्रिया की पूरी
- संवाद न्यूज एजेंसी
नंदासैंण। नौटी में लंबे समय से बदहाल मिनी सचिवालय भवन के दिन जल्द बदलने वाले हैं। राजजात मद से करीब आठ लाख रुपये की लागत से भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था विकासखंड कर्णप्रयाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
करीब डेढ़ दशक पूर्व बने इस मिनी सचिवालय भवन का उपयोग किसी विभाग की स्थापना न होने के कारण नहीं हो पाया था। उचित देखरेख और रखरखाव के अभाव में यह भवन धीरे-धीरे जर्जर स्थिति में पहुंच गया था।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2027 में नंदा देवी राजजात यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर प्रशासन नौटी, नंदासैंण, कांसुवा सहित आसपास के इलाकों में बदहाल सरकारी भवनों को ठीक कराने का कार्य कर रहा है। इसी के तहत इस मिनी सचिवालय भवन के जीर्णोद्धार को भी स्वीकृति दी गई है, ताकि राजजात के दौरान इस भवन का बहुउद्देशीय उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक खंड विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र मैखुरी ने बताया कि मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और धनराशि आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आठ लाख रुपये की धनराशि से भवन की आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे।


इंसेट के लिए
सुभाषनगर में मिलेगी पार्किंग सुविधा
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के सुभाष नगर वार्ड में जल्द ही वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए यहां पॉकेट पार्किंग के रूप में निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिला नियोजन समिति की सदस्य एवं वार्ड सभासद रीना रावत ने बताया की सुभाषनगर में नाले के ऊपर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग निर्माणाधीन है। इसके अलावा प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जा रहा है। सुभाषनगर में लगातार बढ़ रहे वहां से दिक्कत हो रही थी। सड़क पर वाहन खड़े होने के चलते जाम की समस्या भी हो रही थी। इस पार्किंग में करीब 30 से अधिक दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article