फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Max fell in a ditch, three youths died

खाई में गिरी मैक्स के उड़े परखच्चे, तीन युवकों की मौत

Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Max fell in a ditch, three youths died
चमोली के घाट क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त वाहन में मृतकों के शवों का रेस्क्यू करते एसडीआरएफ के जव? - फोटो : GOPESHWAR
घाट-रामणी मोटर मार्ग पर सजणा गैंठा बैंड पर एक मैक्स अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में चालक समेत तीन युवक सवार थे, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान बारिश-बर्फबारी के बाद क्षेत्र में कोहरा छाया था। आशंका जताई जा रही है कि कोहरे के कारण ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे रामणी गांव निवासी प्रकाश सिंह (30, चालक) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40) पुत्र पिटिंगा राम वाहन से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित घूनी गांव के लिए निकले थे। जब रात आठ बजे तक भी वाहन घूनी गांव नहीं पहुंचा तो वाहन मालिक रामणी गांव के चंद्रमोहन अन्य ग्रामीणों के साथ लोगों की खोज में गए, लेकिन रात को कोहरा होने के कारण उन्हें वाहन का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार सुबह फिर से वाहन की खोज की गई तो सजणा गैंठा बैंड से करीब 200 मीटर दूर खाई में मैक्स गिरी मिली। ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो वाहन में सवार तीनों ग्रामीण मृत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से प्रकाश सिंह और कुंदन के शव वाहन से बाहर निकाले। तोता राम का शव वाहन के अंदर ही फंस गया, जिसे बाद में वाहन को उल्टा करने के बाद बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना के बाद से रामणी गांव में मातम छाया हुआ है। ग्राम प्रधान सूरज पंवार का कहना है कि घूनी-रामणी सड़क सही हालत में है। सड़क किनारे सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम हैं। शुक्रवार शाम से रात तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे आशंका है कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से सुंग गांव से लौटी टीम
घाट। ग्रामीणों की ओर से शवों के पोस्टमार्टम कराने की मांग पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम गांव के लिए रवाना हुई लेकिन बर्फ से रामणी गांव की सड़क बंद होने के कारण टीम को सुंग गांव लौटना पड़ा। अब तीनों शवों का पोस्टमार्टम रविवार को सीएचसी घाट में किया जाएगा। ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि मृतक तीनों युवक निर्धन परिवार के हैं। एक युवक वाहन चलाता था जबकि अन्य दो मेहनत-मजदूरी कर घर चलाते थे। उन्होंने शासन-प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ में दो किमी तक पैदल गई एसडीआरएफ की टीम
घाट। घाट-रामणी सड़क पर सुंग गांव से आगे बर्फ जमी होने के कारण वाहनों की आवाजाही शुक्रवार से ठप पड़ी हुई है। शनिवार को वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और तहसील टीम सुंग गांव से दो किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची। बर्फबारी से सड़क अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed