फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mata Anasuya saw Jakh Devta

माता अनसूया ने जाख देवता के किए दर्शन

Sat, 09 Nov 2019 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mata Anasuya saw Jakh Devta
संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा शनिवार को बेमरु गांव पहुंची। माता अनसूया ने आराध्य देवता जाख राजा के दर्शन कर यात्रा की अनुमति मांगी। इस दौरान क्षेत्र के भूमियाल देवता ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को ढोल-दमाऊं की थाप पर माता अनसूया की विभिन्न पूजा हुई। देवी भक्त सज्जन लाल शाह और उनके परिजनों ने माता की संकल्प पूजा की। आरती और भोग लगाने के बाद माता की डोली को देवस्थान से बाहर लाया गया। जैसे ही माता की डोली भक्तों के बीच पहुंची, उन्होंने फूल-मालाओं से माता का स्वागत किया। अनसूया माता ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य भी किया। महिलाओं ने मांगल गीत गाकर माता का आह्वान किया। इस दौरान पीपलकोटी बाजार पूरी तरह से भक्तिमयी हो गया। यात्रा के दौरान निसंतान दंपति माता से संतान की कामना भी कर रहे हैं। दोपहर बाद माता की डोली बेमरु गांव पहुंची। सबसे पहले माता की डोली ने जाख राजा के मंदिर में जाकर क्षेत्र में भ्रमण की आज्ञा मांगी। भक्तों ने माता की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर तीर्थपुरोहित बलराम तिवारी, यात्रा के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, पुजारी प्रवीण सेमवाल, विकास, कुंवर सिंह, शिशुपाल सिंह, नीरज, विजय सती, अनुज, मुकेश, प्रभात, विनोद, सुनील, दर्शन, पंकज, अंकुश, विक्की, आशीष, अजय, विजय और ताजबर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed