फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Massive plantation will be done at 592 polling booths

Chamoli News: 592 मतदान बूथों पर होगा वृहद पौधरोपण

Thu, 29 May 2025 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 29 May 2025 04:05 PM IST
विज्ञापन
Massive plantation will be done at 592 polling booths
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आगामी 5 जून (पर्यावरण दिवस) से 25 जुलाई (हरेला पर्व) तक जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 592 मतदान बूथों पर वृहद पौधरोपण किया जाएगा। इसके सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। एडीएम ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम का रोस्टर तैयार करने और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल ने बताया कि जिले में 5 जून से 25 जुलाई तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसील परिसर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और 592 मतदान बूथों पर 10-10 पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, डीएफओ प्रियंका, स्वीप समन्वयक डॉ. दर्शन नेगी, मोहन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed