फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mask dance performed on the beat of Dhol Damaun

ढोल दमाऊं की थाप पर किया मुखौटा नृत्य

Fri, 30 Apr 2021 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Mask dance performed on the beat of Dhol Damaun
सलूड़ गांव में विश्व धरोहर रम्माण मेले का सांकेतिक रूप से आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के भूमियाल देवता की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ढोल दमाऊं की थाप पर मुखौटा नृत्य के जरिए रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें गांव के मुख्य लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरे साल भी रम्माण मेले का भव्य आयोजन नहीं हुआ है। पैनखंडा क्षेत्र में आठवीं सदी से आयोजित हो रहे रम्माण मेले को वर्ष 2009 में यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। मेले का मुख्य आकर्षण यहां होने वाला मुखौटा नृत्य है। मुखौटा नृत्य के माध्यम से यहां लोक कलाकार ढोल की थाप पर 18 तालों पर भगवान राम की लीलाओं का प्रदर्शन करते हैं। क्षेत्र में बैसाखी पर्व पर भूमियाल देवता की पूजा के साथ रम्माण का आयोजन भी शुरू हो जाता है, जिसके बाद भूमियाल देवता क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। भ्रमण के दौरान गांव में प्रत्येक दिन रात्रि के समय मुखौटा नृत्य करते हैं। धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन रम्माण मेले का आयोजन होता है। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले क्षेत्र में यह आयोजन बड़े धूमधाम से होता है जिसमें शामिल होने के लिए बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सलूड़ गांव पहुंचते हैं, लेकिन दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते रम्माण मेले का आयोजन नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को रम्माण का आयोजन सांकेतिक रूप से किया गया। रम्माण मेले के संयोजक डा. कुशल सिंह भंडारी का कहना है कि इस वर्ष कोविड के बढ़ते प्रकोप के चलते रम्माण का आयोजन सूक्ष्म रूप में किया गया, जिसमें गांव के मुख्य लोग ही शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed