{"_id":"5ea5aded8ebc3e9045438f48","slug":"married-woman-body-found-in-suspicious-condition-in-cow-shed-gopeshwar-news-drn342689259","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
विकास खंड के लुणतरा गांव में एक विवाहित महिला गोशाला में संदिग्ध हालात में मृत पड़ी मिली। ग्राम प्रधान की सूचना पर गांव में पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नायब तहसीलदार राकेश देवली के मुताबिक लुणतरा गांव के ग्राम प्रधान कलम सिंह ने घटना की जानकारी दी। बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे गांव के पालक तोक की सुमन (36) पत्नी विजय कुमार गोशाला में मृत पड़ी मिलीं। इसकी जानकारी महिला के परिजनों ने ग्राम प्रधान को दी।
इसके बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बुशरा अंसारी भी चमोली तहसील से घाट पहुंचीं। मृतका की 12 दिन की एक बालिका भी है, जिसका नामकरण भी सोमवार को होना था।
विज्ञापन
इधर, मृतका के पिता सुबीर लाल ने बेटी की हत्या की आशंका जताई। उन्होंने बेटी के पति विजय के साथ ही सास रामेश्वरी देवी, ससुर लखपत राम के खिलाफ एफआईआर कराई। एसडीएम बुशरा अंसारी ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।