{"_id":"5e21e5628ebc3e4b076597bf","slug":"many-villages-have-interconnected-karnpryag-news-drn333095848","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों का आपस में संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों का आपस में संपर्क कटा
विज्ञापन
कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, लंगासू, नौली, बगोली क्षेत्रों में दिभर बारिश होती रही।
देवाल में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी से अधिकांश गांव बर्फ से ढक गए हैं। कई गांवों का आपस में संपर्क कट गया है। रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावास, आयजनटॉप, ब्रह्मताल व बगजी बुग्याल में तीन से चार फीट बर्फ पड़ने से पर्यटक लोहाजंग में रुके हैं। वांण, घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, कुलिंग, वांक, लोहाजंग, मुंदोली, रामपुर, तोरती, उदयपुर सहित 30 से अधिक गांवों बर्फ से ढके हैं। शीतलहर चलने से ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
गैरसैंण के दूधातोली व पैंसर में बर्फबारी शाम तक होती रही। बारिश के कारण पंचाली में आयोजित मेला फिलहाल रोक दिया गया। मोहन लाल, चंदू राम, गबर सिंह, खुसाल सिंह, कुंवर सिंह का कहना है कि इस बारिश से रवि की फसल को फायदा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों के मवेशी भी गोशालाओं में ही बंद रहे।
कई गांव बर्फ से ढके, कई सड़कें बंद
थराली (संवाद)। एक माह के अंतराल में पिंडर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चौथी बार बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात से बर्फबारी शुरू हुई। वहीं निचली घाटियों में लगातार बारिश के चलते तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं थराली के ऊंचाई वाले गांवों, रूईसाण, कोलपुड़ी, रतगांव, गेरूड़, हरिनगर लेटाल, पारथा, बज्वाड़, बमोटिया, सिरमथल, ग्वालदम सहित 20 से अधिक गांव बर्फ के आगोश में हैं। लगातार बारिश के चलते सेरा-विजयपुर तलवाड़ी ग्वालदम-चिडंगा, थराली-किमनी सहित आधे दर्जन सड़कें बंद पड़ी हैं। निचली घाटियों, थराली, कुलसारी, चेपड़ों सहित कई गांवों में लोग ठंड से बेहाल हैं।