फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many village heads objected to the formation of the Pradhan organization.

Chamoli News: प्रधान संगठन के गठन पर कई ग्राम प्रधानों ने जताई आपत्ति

Fri, 28 Nov 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Many village heads objected to the formation of the Pradhan organization.
कहा, चुपके से की गई जिला कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

कहा, जिसके पास 35 ग्राम प्रधानों के सहमतिपत्र वही बने जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर कुछ ग्राम प्रधानों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि चंद ग्राम प्रधानों को लेकर जिला संगठन का गठन नहीं किया जा सकता है।

बृहस्पतिवार को चमोली प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसको लेकर कुछ ग्राम प्रधानों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अभी कई प्रधानों ने सही से कार्यभार ग्रहण भी नहीं किया है ऐसे में जिला संगठन का गठन कैसे हो सकता है। राजबगठी के ग्राम प्रधान महावीर रावत ने आरोप लगाया कि जिसे संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है उसके पति ने चुपके से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। सभी विकासखंडों को इसमें नेतृत्व मिलना चाहिए साथ ही जिस प्रधान के पास 30 से 35 ग्राम प्रधानों के सहमतिपत्र हों वही जिलाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। आपत्ति दर्ज करने वालों में महड़ बगठी के प्रधान गौरव सती, सकंड के नीरज फरस्वाण, भतिंग्याला के नवीन रावत, भेरणी के प्रमानंद पुरोहित, पुणकिला के अवतार सिंह, सेमडुंगरा के युद्धवीर फरस्वाण, तेफना की प्रीति रावत, मासौं के वीरेंद्र बिष्ट, देवर कनेरी की सरोजनी देवी, दादड़ की अनीता देवी, सिणजी के जयइंद्र सिंह झिंक्वाण, घुड़साल की अनीता देवी और जाखपाटियु के गंगा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed