{"_id":"57c9b22c4f1c1bd5352cb21c","slug":"manish-s-warm-welcome-with-drum-dmaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल दमाऊं के साथ मनीष का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल दमाऊं के साथ मनीष का जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को गोपेश्वर पहुंचने पर अपनी मां से लिपट पड़ा रियो ओलंपिक का वॉक रेसर मनीष।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में वॉक रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर 13वें स्थान पर रहे चमोली के सगर गांव निवासी मनीष रावत का शुक्रवार को गोपेश्वर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग और चमोली बाजार में भी मनीष का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनीष की मां ग्रामीणों के साथ अपने बेटे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही मनीष स्टेडियम में पहुंचे तो मां उर्मिला देवी को देखते ही उनके गले से लिपट पड़े। बेटे को गले लगाकर मां की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें कंधे पर उठाकर ढोल-दमाऊं के साथ अभिवादन किया। चमोली के नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, महेंद्र सिंह नेगी, संदीप झिंक्वाण , सत्येंद्र सिंह और महेंद्र सिंह आदि भी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
लंदन वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे
गोपेश्वर। रियो ओलंपिक की वॉक रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मनीष रावत को अंडर फाइव में जगह न बना पाने का भारी मलाल है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। शुक्रवार को यहां पहुंचने पर मनीष ने कहा कि वर्ष 2020 में वह टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करेंगे। फिलहाल अगले वर्ष लंदन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गए हैं।